जोठा गांव में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने शव को किया बरामद

जोठा गांव में संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप धोरैया. जोठा गांव में रविवार दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान सीमा देवी (25), पति प्रदुमन पासवान के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का अपने ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि सास के साथ अक्सर विवाद होता था और दो दिन पहले हुए झगड़े के बाद वह अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ अलग रहने लगी थी. रविवार सुबह भी किसी बात को लेकर सास और देवर से विवाद हुआ, जिसकी सूचना सीमा ने अपने मायके, अमरपुर प्रखंड के तारडीह फतेहपुर गांव में दी थी. उसने फोन पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया था. करीब दो घंटे बाद उसके पति प्रदुमन पासवान, जो हावड़ा में मजदूरी करते हैं, ने परिजनों को सीमा द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे, जहां सीमा का शव खाट पर पड़ा मिला. परिजनों ने सास और देवर रोहित पासवान पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही इंद्रजीत बैठा भी गांव पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. थाना क्षेत्र अंतर्गत जोठा गांव से रविवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक महिला जोठा गांव निवासी प्रदुमन पासवान की 25 वर्षीय पत्नी सीमा देवी बतायी जाती है. महिला की मौत का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बहु सीमा व सास के बीच किसी विवाद को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होते रहता था, जहां दो दिन पूर्व भी सीमा की सास के साथ झगड़ा होने के बाद वह अपने दो वर्षीय पुत्र लक्ष्मी को लेकर अलग हो गयी और अलग ही खाना बना कर रहने लगी. रविवार की सुबह सीमा को अपने सास व देवर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसकी सूचना सीमा के द्वारा अपने अमरपुर प्रखंड के तारडीह फतेहपुर गांव स्थित अपने मायके को दिया गया. सीमा द्वारा सूचना देते हुए बताया गया की ससुराल वाले गाली गलौज के साथ मारपीट भी कर रहे है. वही करीब दो घंटे के बाद सीमा के पति प्रदुमन पासवान, जो बंगाल क़े हावड़ा में रहकर मजदूरी का काम करते है उनके द्वारा सीमा क़े द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना दी गयी. जहां सूचना पाते ही मायके से मां सुमा देवी भाई कौशल कुमार जोठा पहुंचे और अपने पुत्री सीमा को मृत अवस्था में खाट पर पाया. सीमा को मृत देख मायके वालों ने सास व देवर रोहित पासवान के उपर मारपीट कर सीमा की हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे हैं. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की महिला की मौत की सूचना मिली है. स्पेशल टीम के द्वारा जांच कराते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है, जबकि आगे की कारवाई की जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही देर शाम बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने भी गांव पहुंच मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




