महिला की संदेहास्पद मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 27 Aug 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की संदेहास्पद मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने मृतक पार्वती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में मंगलवार को एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गयी. मृतक महिला गांव के ही पिंकू रजक की पत्नी पार्वती देवी (24) है. घटना के बाद मृतक महिला के पिता सुरेश रजक ने ससुराल वालों पर ही पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पार्वती देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. जानकारी के अनुसार रुदपैय गांव के अपिंकू कुमार रजक उर्फ छोटू रजक पिता गोरेलाल रजक ने गांव में ही सुरेश रजक की पुत्री पार्वती कुमारी से 5 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग में घर से भाग कर शादी कर ली थी. जहां शादी के बाद एक पुत्र और एक पुत्री भी हुई. लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गया था. जहां दोनों के बीच बराबर विवाद हो रहा था. इसी बीच मंगलवार को महिला पार्वती देवी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. जिसका शव उसके कमरे से पुलिस ने बरामद किया. घटना को लेकर मृतक महिला के पिता सुरेश रजक ने उसके ही भैसूर और पति भारती सूचना पर रूदपैय गांव पहुंच कर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन