पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के शौगुनी गांव में पुराने विवाद को लेकर महिला के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के शौगुनी गांव में पुराने विवाद को लेकर महिला के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार शौगुनी गांव की रोजी कुमारी पति आशुतोष कुमार मिश्रा को गांव के ही कुंदन कुमार मिश्र सहित दो लोग उनके घर पर आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए पत्थर बाजी करने लगे. जब रोजी कुमारी ने विरोध किया तो उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे. साथ ही केस करने पर पूरे परिवार को जान से ही मार देने की धमकी दी. घटना के वक्त पीड़िता के घर पर कोई भी पुरुष सदस्य नहीं थे. पीड़िता ने गांव के ही कुंदन कुमार मिश्रा सहित दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. आरोपी कुंदन कुमार मिश्रा ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन