घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला

घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ पति सहित अन्य परिजनों ने मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया. जानकारी के अनुसार बंधुडीह गांव के रिंकी कुमारी पति भरत यादव पर अपनी बड़ी गोतनी को पीड़िता रिंकी कुमारी के भाई द्वारा लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया. विदित हो कि तीन दिन पूर्व ही रिंकी कुमारी के भैसुर विश्वैसर यादव की पत्नी घर से भाग गयी हैं. पीड़िता रिंकी कुमारी ने रविवार को थाना पहुंचकर अपने पति भरत यादव, भैसुर विश्वैसर यादव एवं सास बेबी देवी पर मारपीट कर घर से निकाल देने का शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन दी है. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










