रास्ते के विवाद में महिला के साथ मारपीट, जख्मी

Updated:
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में महिला के साथ मारपीट, जख्मी

शंभुगंज थाना पहुंचा मामला

विज्ञापन

शंभुगंज थाना पहुंचा मामला शंभुगंज. थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला प्रीति कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मिला जानकारी के अनुसार प्रीति बकरी चराकर लौट रही थी, रास्ते में रूपेश यादव ने उसे रोका और कहा कि इस रास्ते से तुम नहीं जा सकती हो. जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसने गाली गलौज करते हुवे मारपीट किया. जिसके बाद फिर शोर पर दौड़े पूजा देवी, सुनीती देवी, सिंटू यादव, मनीष यादव ने भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और थाना में केस करने पर जान से मार देने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़िता जख्मी अवस्था में थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मनीष कुमार, सिटुं यादव, रूपेश यादव सहित आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया हैं. वहीं आरोपी रूपेश यादव सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए सिर्फ बदनाम करने और फंसाने की साजिश बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन