खौजरीडीह में महिला के साथ मारपीट

Updated at : 03 Jun 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
खौजरीडीह में महिला के साथ मारपीट

खौजरीडीह में महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के खौजरीडीह गांव में घरेलू विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गयी है. जानकारी के अनुसार खौजरीडीह गांव में घरेलू विवाद में महिला अंजू देवी पति सिंटू यादव को उसके ही भैसूर डब्लू यादव उर्फ देवानंद यादव और उसकी पत्नी रीना देवी, हिमांशु कुमार और रेशमा देवी ने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. पीड़ित महिला ने भैसुर डब्लू यादव सहित अन्य परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना आवेदन दिया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला के पति सिंटू यादव मवेशी को लेकर चारा खिलाने बहियार गये हुए थे. इसी बीच उसकी पत्नी के साथ लाठी व डंटा से मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. इसके पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट की घटना हुई थी. लेकिन गांव में पंचायती के बाद मामला को सुलझा दिया गया था. सोमवार की सुबह में हुई मारपीट की घटना के बाद मामला थाना पहुंच गया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि जख्मी महिला द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन