ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी, 24 घंटे में मांगा जवाब; अगले आदेश तक वेतन पर रोक

Updated:
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब स्वास्थ्यकर्मी से 24 घंटे में मांगा जवाब, वेतन रोका

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंजवारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मी की अनुपस्थिति के कारण घायल युवती को तत्काल इलाज नहीं मिल सका. जिला स्वास्थ्य समिति ने इस मामले को गंभीर मानते हुए स्वास्थ्यकर्मी से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है और अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

पंजवारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजवारा में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्यकर्मी की अनुपस्थिति का मामला सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति, बांका ने कड़ा रुख अपनाया है. विभाग ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

घायल युवती को नहीं मिला तत्काल इलाज

विभागीय पत्र के अनुसार आठ जुलाई की रात विक्रमपुर सड़क हादसे में घायल एक युवती को उपचार के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजवारा लाया गया था. आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था. प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट रेफर करना पड़ा.

जिला स्वास्थ्य समिति ने माना गंभीर मामला

जिला स्वास्थ्य समिति ने इस घटना को स्वास्थ्य सेवा में गंभीर लापरवाही माना है. जारी पत्र में कहा गया है कि ड्यूटी के समय स्वास्थ्यकर्मी की अनुपस्थिति के कारण मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल सका, जो विभागीय दायित्वों के विपरीत है.

24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

समिति ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मी को 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से भी पूरे मामले पर अपनी टिप्पणी सहित रिपोर्ट देने को कहा गया है.

अगले आदेश तक वेतन पर रोक

प्रकरण की जांच पूरी होने तक संबंधित स्वास्थ्यकर्मी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्पष्टीकरण और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: बांका में मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन