बेलसीरा गांव में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
बेलसीरा गांव में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

बेलसीरा गांव में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव की महिला अनिता देवी पति स्व.उदय चौधरी अपने घर में थी. शुक्रवार की रात पड़ोसी गाली-गलौज करते हुए घर पर आया. जब अनिता देवी ने विरोध किया तो मारपीट करने लगा. पीड़िता अनिता देवी द्वारा शनिवार को थाना में लिखित आवेदन देकर पड़ोसी रामवरण यादव, रविश यादव सहित 12 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी रामवरण यादव सहित अन्य ने अपने उपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया. पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन