दो अलग-अलग जगहों पर महिला के साथ मारपीट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 11:49 PM
दो अलग-अलग जगहों पर महिला के साथ मारपीट
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में मारपीट की घटना हुई है. जानकारी के अनुसार पहली घटना कामतपुर गांव में हुआ, जहां मंजू देवी पति परमानंद यादव को गांव के ही रिश्ते में भैसूर बैद्यनाथ यादव, मेघु यादव आदि ने घर में घुसकर लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुवे जख्मी कर दिया. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. पीड़ित महिला ने गांव के ही बैद्यनाथ यादव, मेघु यादव समेत चार लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत की है. वहीं दूसरी घटना मोहनपुर गांव में हुआ. जहां महिला विनीता कुमारी पति मनीष दास को घरेलू विवाद में उसके ही देवर राहुल दास ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला विनिता कुमारी ने थाना पहुंचकर अपने ही देवर राहुल दास के विरुद्ध थाना में शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया दोनो मामले में जांच पड़ताल की जा रही हैं. सुने घर का ताला तोड़कर नगद व जेवरात की चोरी शंभुगंज. थाना क्षेत्र के पीपरा गांव में सुने घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगद और जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित मसोमात महिला संजू देवी पति स्व. फुलेश्वर मांझी ने अपने दामाद रवि मांझी के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही एक युवक सज्जन मांझी के विरुद्ध शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार पीपरा गांव के संजू देवी अपनी पुत्री के घर भलुआ गयी थी. इसी बीच सुना घर पाकर चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर बक्से में रखा 10 हजार नकद और चालीस हजार का जेवरात चोरी कर लिया. वहीं सज्जन मांझी ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










