पानी भरने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी

Updated at : 22 Jun 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
पानी भरने के विवाद में महिला को मारपीट कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के महादेवपुर गोयड़ा गांव में सरकारी चापानल से पानी भरने को लेकर दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के महादेवपुर गोयड़ा गांव में सरकारी चापानल से पानी भरने को लेकर दबंगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार छतहार पंचायत अंतर्गत महादेवपुर गोयड़ा गांव में 10 वर्ष पूर्व ही पीएचईडी विभाग के द्वारा भुदेश्वर गुप्ता के दरवाजे के समीप सरकारी जमीन पर चापानल लगाया गया था. जिस चापानल से पांच दर्जन से भी ज्यादा घर के लोग पानी पीते थे, लेकिन अब उस चापानल पर भुदेश्वर गुप्ता के द्वारा कब्जा करते हुए चापानल में ही ताला लगा दिया गया, साथ ही ग्रामीणों को भी पानी लेने से रोक दिया. जब शुक्रवार की सुबह दिलीप गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी पानी भरने के लिए गयी तो दबंगों ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही उसे लेकर उसके पति दिलीप गुप्ता थाना पहुंचा. जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जख्मी सुनीता देवी ने बताया कि उनके साथ वीरेंद्र गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता के द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी डंटा से मारपीट कर जख्मी कर दिया है. वहीं आरोपी वीरेंद्र गुप्ता और जितेंद्र गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन