डायन का आरोप लगाकर महिला के साथ मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में सोमवार को डायन का आरोप लगाते हुए एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
शंभुगंज(बांका). थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर गांव में सोमवार को डायन का आरोप लगाते हुए एक महिला के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जानकारी के अनुसार गांव के मास्टर चौधरी की पत्नी मंची देवी जलावन लाने के लिये बहियार जा रही थी. इसी क्रम में पूर्व से घात लगाये विकास चौधरी, चलितर चौधरी आदि ने डायन का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध किया तो विकास चौधरी, चलितर चौधरी समेत चार लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद उसके पुत्र रंजन चौधरी जब बचाने के लिये आये तो उसके साथ भी मारपीट किया. परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. पीड़ित महिला अपने पुत्र के साथ थाना पहुंची और विकास चौधरी, चलितर चौधरी, चिंती देवी समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.
घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट
रजौन. घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने तथा दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पीड़ित महिला मोरामा गांव निवासी ने पुलिस को आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. बताया गया कि रविवार को वह अपने घर में सोई हुई थी. इसी दौरान गांव के ही शंभु यादव हमारे घर में घुस कर बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये व सोने के गहने निकाल लिये. इस दौरान मेरी नींद खुली तो उसे देखकर शोर मचाने लगी. शोर करने से गुस्साए शंभू यादव ने गलत नीयत से उठाकर जमीन पर पटक दिया और छेड़छाड़ करने लगा. विरोध करने पर लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहरअमरपुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर खा लिया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीव यादव की पत्नी सोनी देवी का अपने ससुराल में किसी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी हो गयी. जिस आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखा फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाई खा ली. जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर स्थिति में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




