Banka News : दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हुई महिला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 12:02 AM
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
फुल्लीडुमर.
थाना क्षेत्र के फुल्लीडुमर बाजार निवासी एक महिला अपने दो बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. जानकारी के अनुसार बाजार निवासी कनकी तुरी के साथ 6 वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी. जिन्हें 4 वर्षीय एक पुत्र व एक पुत्री थी. लेकिन शादी के बाद महिला अपने मायके गोबरदाहा चली गयी थी. इसी बीच छवीलाल तुरी के घर पर कटोरिया थाना क्षेत्र के खरकना गांव निवासी 24 वर्षीय युवक विशू यादव का आना जाना होने के कारण उनसे प्यार हो गया. जिसके बाद दोनो घर से फरार हो गया. मामले को लेकर महिला के पिता छवि लाल तुरी ने थाना में आवेदन देकर पुत्री के बरामदगी की गुहार लगायी है. उधर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक पुलिस मामले की जांच कर रही है.नहर में गिरकर एक व्यक्ति जख्मी
बांका.
जिले के भोजपुरा गांव में शनिवार को गांव स्थित नहर के मेढ़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार गांव निवासी चंद्रहास प्रसाद नहर की ओर घूमने के लिए गया था. इसी दौरान वह असंतुलित होकर नहर से नीचे गिरकर एक पत्थर पर जा गिरा. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए उन्हें बांका सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया.साइकिल सवार काे बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
बांका.
सदर थाना क्षेत्र के बांका-कटाेरिया मुख्य मार्ग में कटेलीमाेड़ के समीप शनिवार काे साइकिल सवार काे बचाने में बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार चांदन निवासी सूरज यादव बाइक पर सवार होकर निजी काम से बांका आ रहा था. इसी दौरान कटेली माेड़ के समीप साइकिल सवार काे बचाने में उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हाे गयी.इस घटना में बाइक चालक बुरी तरीके से जख्मी हाे गया. स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां जख्मी का उपचार किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










