ससुराल से नकदी व जेवरात लेकर फरार हुई महिला

भुगंजथाना क्षेत्र के शौगुनी गांव में युवक की शादी की बारात निकलने के तीन दिन पूर्व ही बड़े भाई की पत्नी घर से झाड़-फुक कराकर आने का बहाना बनाकर नकद और जेवरात लेकर घर से ही फरार हो गयी.
शंभुगंज(बांका).थाना क्षेत्र के शौगुनी गांव में युवक की शादी की बारात निकलने के तीन दिन पूर्व ही बड़े भाई की पत्नी घर से झाड़-फुक कराकर आने का बहाना बनाकर नकद और जेवरात लेकर घर से ही फरार हो गयी.
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के रंजीत पासवान का पुत्र ब्रजेश कुमार की शादी माधोडीह गांव में तय हुआ है. शादी 9 मई को होने वाली थी. शादी की बारात निकलने के तीन दिन पूर्व ही ब्रजेश कुमार के बड़े भाई लक्ष्मण पासवान की पत्नी प्रियंका कुमारी घर में रखे 70 हजार रुपया नकद और जेवरात लेकर मायके फरार हो गयी. अब वह मायके से आने से ही इनकार कर रही है.बताया जा रहा है कि प्रियंका कुमारी को दो पुत्र और एक पुत्री है. घटना के बाद पहले तो परिवार के सदस्य प्रियंका कुमारी के मायके जाकर पैसा और जेवरात लौटाने की बात कही. लेकिन महिला ने जेवरात लौटाने से इनकार करते हुए पति और ससुराल वालों पर ही गंभीर आरोप लगने लगी. जिसके बाद पीड़ित पति सहित अन्य परिजनों ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है. उधर पुलिस ने बताया कि महिला के द्वारा भी शिकायती आवेदन दिया गया है. मामले की सच्चाई क्या है इसकी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहर
अमरपुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर खा लिया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीव यादव की पत्नी सोनी देवी का अपने ससुराल में किसी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी हो गयी. जिस आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखा फसल में डालने वाली कीटनाशक दवाई खा ली. जिसके बाद आनन-फानन में गंभीर स्थिति में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




