फुल्लीडुमर थाना का वांछित नक्सली अंगद कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 16 Mar 2026 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
फुल्लीडुमर थाना का वांछित नक्सली अंगद कुमार सिंह गिरफ्तार, भेजा जेल

फुल्लीडुमर थाना पुलिस ने वांछित नक्सल व अपराधी अंगद कुमार सिंह उर्फ प्रेम कुमार राम (रमानी) पिता वरुण कुमार सिंह उर्फ वरुण राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर थाना पुलिस ने वांछित नक्सल व अपराधी अंगद कुमार सिंह उर्फ प्रेम कुमार राम (रमानी) पिता वरुण कुमार सिंह उर्फ वरुण राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह गिरफ्तारी रविवार की देर रात बतायी जा रही है. गिरफ्तार अंगद शंभुगंज थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी है. इसपर अमरपुर (फुल्लीडुमर) कांड संख्या 276/14, दिनांक 19 सितंबर 2014 के तहत मामला दर्ज है. इस मामले में अंगद पर आइपीसी की धारा 147,148,149,435,427, 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीएलए एक्ट लगाया गया है. ज्ञात हो कि इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी थी. फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के अनुसार गठित टीम में स्वयं थानाध्यक्ष के साथ अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत, एसवाइ दशरथ कुमार के अतिरिक्त अन्य पुलिस बल शामिल थे.

हार्डकोर नक्सली मंटू खैरा का साथी था अंगद

थानाध्यक्ष के मुताबिक यह फुल्लीडुमर क्षेत्र में नक्सल वारदात को अंजाम देने में शामिल थे. यह इस इलाके के मारे जा चुके हार्डकोर नक्सली मंटू खैरा का साथी था और उसके साथ भी काम कर चुका है. यह शंभुगंज थाना में भी कई आपराधिक कांड में नामजद है. इसका तार नक्सल गिरोह से जुड़ा हुआ है. इसकी गिरफ्तारी उसके शंभुगंज थाना के खजुरी स्थित पैतृक घर से हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

गिरफ्तार नक्सली को फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन