जगरनाथपुर नवटोलिया गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जगरनाथपुर नवटोलिया गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट, शिकायत दर्ज

थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर नवटोलिया गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ लक्ष्मण सिंह को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर नवटोलिया गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ लक्ष्मण सिंह को गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश इस प्रकार सुलगी कि गांव के ही दबंगों ने अधेड़ लक्ष्मण सिंह को लाठी-डंडे के साथ बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद रोते-बिलखते अधेड़ लक्ष्मण सिंह थाना पहुंचे, जहां घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. इलाज कराकर लौटे पीड़ित ने गांव के ही अरुण राम, रूपेश राम और कुंदन राम पर गाली-गलौज कर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए तीनों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं अरुण राम सहित तीनों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन