करसोप में सरकारी डांड में मकान का छज्जा लटकाने के विरोध में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, थाना पहुंच किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
करसोप में सरकारी डांड में मकान का छज्जा लटकाने के विरोध में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, थाना पहुंच किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खेल तेजी से चल रहा हैं.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का खेल तेजी से चल रहा हैं. अब तो अतिक्रमणकारियों का मनोबल इस तरह बढ़ रहा है कि सिंचाई जल श्रोतों पर भी कब्जा जमाने से पीछे नहीं हट रहे हैं. इसी क्रम में करसोप में सिंचाई जलश्रोत को बाधित करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. ग्रामीण रामनारायण पंडित, दिनेश राम, विभाष कुमार, गुड्डू राम, रूपम देवी, गीता देवी सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों के दो दर्जन लोगों के घरों का रास्ता करसोप डांड के बांध होते हुए हैं. अशोक कुमार सिंह सरकारी बांध को अवरुद्ध कर घर का छज्जा निकाल रहे हैं. जब मना करने पहुंचे तो उल्टे धमकी देने लगे. इस पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया. शुक्रवार को सभी ग्रामीण गोलबंद होकर थाना पहुंच गये. आक्रोशित लोगों ने बताया कि यदि समस्या समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा. इस संबंध में शिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सरकारी नहीं, बल्कि निजी भूमि पर मकान निर्माण कार्य चल रहा हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन