कुन्नथ में जर्जर बिजली तार को ले ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 22 Mar 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
कुन्नथ में जर्जर बिजली तार को ले ग्रामीणों में आक्रोश

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की स्थिति ठीक नहीं हैं. कहीं बिजली तार बांस के सहारे, कही पोल जर्जर तो कहीं जर्जर तार और उपकरण से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही हैं

विज्ञापन

शंभुगंज शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की स्थिति ठीक नहीं हैं. कहीं बिजली तार बांस के सहारे, कही पोल जर्जर तो कहीं जर्जर तार और उपकरण से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही हैं. वहीं बिजली समस्या को लेकर रविवार को कुन्नथ के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीण कैलाश दास, शंकर दास, प्रदीप दास, सुबोध सिंह, बिरेंद्र सिंह सहित अन्य ने बताया कि पड़रिया पंचायत के वार्ड संख्या चार में सैकड़ों की आबादी विद्युत विभाग की शिथिलता से परेशान हैं. गांव के लोग खतरे से खेल रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में बिजली ट्रांसफार्मर हैं. करीब 15 वर्षों से आज तक बिजली तार और उपकरण बदला नहीं गया और न तो मरम्मत हुआ. जर्जर तार होने से हल्की हवा पानी में तार गिर जाता हैं. शार्ट सर्किट की समस्या तो लगातार होते रहती हैं. बताया कि दो दिन पूर्व आंधी पानी में गांव में अलग – अलग दो जगहों पर तार गिर गया था. कई बार सूचना के बाद कर्मी आये और तार हटाकर चले गये फिर दुसरे दिन आने के बाद तार ठीक किया. इस दौरान लोग बिजली – पानी के बगैर परेशान रहे. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि अविलंब परमानेंट समस्या का सामाधान नहीं होगा तो आंदोलन तेज होने के साथ कार्यालय का घेराव करेंगे. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बिजली तार और उपकरण एजेंसी का काम हैं. अविलंब समस्या सामाधान हो, इसके लिये प्रयासरत हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन