चाचा-चाची ने युवती को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
चाचा-चाची ने युवती को पीटकर किया जख्मी

चाचा-चाची ने युवती को पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर अपने भाई को बचाने गयी युवती को चाचा-चाची व उनके पुत्र ने पीटकर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी ममता कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां चिकित्सक ने जख्मी युवती का प्राथमिक उपचार किया. जख्मी ने बताया कि उनका भाई सरवन कुमार अपने चाचा छबील पासवान के घर के आगे बने रास्ते से गुजर रहा था. तभी छबील पासवान व उनका पुत्र दीपक पासवान ने उसे रोककर मारपीट करने लगा. शोर सुनकर बीच बचाव करने गयी तो चाचा-चाची व उनके पुत्र ने पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन