BANKA : दो बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी, मायागंज रेफर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पंजवारा- धोरैया मुख्य मार्ग पर सादपुर चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
विज्ञापन
धोरैया बांका से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :
पंजवारा- धोरैया मुख्य मार्ग पर सादपुर चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.सूचना पर एंबुलेंस तथा डायल 112 पुलिस द्वारा दोनों जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया गया.जख्मी युवक की पहचान पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हरिपुर निवासी नामदेव कुमार तथा सोनारचक निवासी लालू भगत के रूप में हुई है.सीएचसी धोरैया में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ने दोनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार किया.प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों जख्मियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार नामदेव कुमार पंजवारा धोरैया मुख्य मार्ग होते हुए धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव जा रहा था.इसी दौरान बाइक पर कोयला लेकर पंजवारा की तरफ जा रहे लालू भगत के बाइक से सादपुर चौक पर टक्कर हो गई. भीषण टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










