दो वारंटी व एक शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो वारंटी व एक शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त तथा एक शराब मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्त तथा एक शराब मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वारंटी अभियुक्त धनजोरवा गांव निवासी पप्पू तुरी तथा ड़ाढ़ा गांव निवासी नंदू प्रसाद सिंह के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल रहे मामले में फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं विदेशी बियर के साथ गिरफ्तार कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण गांव निवासी विकास यादव को भी पुलिस ने जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन