नरौन बहियार से दो सबमर्सिबल पंप की चोरी

थाना क्षेत्र में चोरी का मामला बढ़ रही है. इसी क्रम में नरौन बहियार में एक ही रात एक किसान का दो जगहों पर लगे सबमर्सिबल पंप सेट की चर कर ली गयी
शंभुगंज. थाना क्षेत्र में चोरी का मामला बढ़ रही है. इसी क्रम में नरौन बहियार में एक ही रात एक किसान का दो जगहों पर लगे सबमर्सिबल पंप सेट की चर कर ली गयी. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह किसान तब हुई, जब किसान खेत की तरफ गये. उक्त गांव के पीड़ित किसान मिथिलेश रजक पिता स्व भोला रजक थाना पहुंच थानाध्यक्ष से चोरी हुई सबमर्सिबल पंप की बरामद करने की गुहार लगायी है. इस घटना को ले पीड़ित किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










