स्कॉर्पियो की टक्कर से दो छात्र हुआ जख्मी

Updated at : 27 Sep 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से  दो छात्र हुआ जख्मी

राहगीरों के मदद से दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरिया गांव के समीप शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों छात्र का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल बांका में कराया गया. जानकारी के अनुसार भीतिया निवासी पुरुषोत्तम कुमार एवं निखिल कुमार बाइक से समुखिया कॉलेज आ रहा था. इसी क्रम में उक्त गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिसमें दोनों छात्र गिरकर जख्मी हो गये. इस घटना के बाद स्थानीय लोग व राहगीरों के मदद से दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अलग-अलग गांव से दो युवक हुआ लापता, परिजनों ने थाना में दिया आवेदन. बांका. सदर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव से एक युवक लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा थाना में दिये गये आवेदन में बताया गया है कि युवक कन्हैया कुमार सिंह गत 26 सिंतबर की सुबह अपने घर से निकला है और अब तक घर वापस लौटकर नहीं आया. वहीं भाई कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं शंभुगंज मालतेघड़ा बंशीपुर से एक युवक लापता होने का मामला सामने आया है. इसको लेकर युवक के परिजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बताया है कि मेरा पुत्र पुदीन ठाकुर जो शारीरक रूप से विकलांग है और बोल भी नही पाता है. वे देर शाम शौचालय करने के लिए घर से बगल स्थित बगीचा गया और गायब है. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला है. वहीं मामले को लेकर स्थानीय पुलिस भी खोजबीन जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन