बगधसवा जंगल से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
बगधसवा जंगल से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बगधसवा जंगल से शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र की तेलियाकुमरी पंचायत अंतर्गत बगधसवा जंगली क्षेत्र में पुलिस ने आधे दर्जन शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए 250 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया. जंगलों में शराब निर्माण करते हुए कुछ व्यक्ति को देखा गया. जब पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी किया तो वहां से कुछ लोग भागने में सफल हो गये. लेकिन दो व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया तथा वहां शराब बनाने के लिए लगाये गये भट्ठे को ध्वस्त कर वहां से शराब को जब्त कर ली. साथ ही शराब बनाने के लिए रखे गये महुआ गुड आदि के मिश्रण को मौके पर विनिष्ट कर दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति बगधसवा गांव के कैलाश दास एवं खिजरी गांव के भादो सोरेन है. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि गौतम कुमार, आदित्य कुमार एवं राजेश कुमार के साथ पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन