जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग जख्मी

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 11 Sep 2025 5:51 PM

विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग जख्मी

विज्ञापन

कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुवसार पंचायत के बंदरी गांव में गुरूवार को जमीन से संबंधित विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडा व फरसा से हुई मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. एक पक्ष से बुलचंद यादव (60वर्ष), उसकी पत्नी पविया देवी (55वर्ष), पुत्र चुनचुन कुमार (22व)वर्ष व प्रवीण कुमार (20वर्ष) घायल हुए हैं. दूसरे पक्ष से महेंद्र यादव (60वर्ष) व उसका पुत्र कामदेव यादव (35वर्ष) जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व डाॅ अमित महाजन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन