विदेशी शराब के साथ दो चार पहिया वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन
विदेशी शराब के साथ दो चार पहिया वाहन जब्त

उत्पाद टीम ने जांच के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो चार पहिया वाहन से भारी संख्या में विदेशी शराब को जब्त की है

विज्ञापन

बांका. उत्पाद टीम ने जांच के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो चार पहिया वाहन से भारी संख्या में विदेशी शराब को जब्त की है. मालूम हो कि रजौन थाना अंतर्गत पुनसिया चौक के समीप से रात को करीब 12 बजे एक चार पहिया से 197.640 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. साथ ही बौंसी थाना अंतर्गत भलजोर चेक पोस्ट से वाहन चेकिंग के दौरान एक और चार पहिया वाहन से 135.00 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही दोनों वाहनों को जब्त किया गया. मौके से फरार वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन