दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
पंजवारा. पंजवारा-भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग पर छोटी बिषहर गांव के समीप रविवार देर शाम दो बाईक में आमने-सामने टक्कर हो गया. जिसमें धौरेया थाना क्षेत्र के सादपुर गांव निवासी श्रीराम दास पिता गणेश दास गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने जख्मी युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक जख्मी युवक पंजवारा से बांका अपने बाईक पर सवार होकर जा था. इसी दौरान भेड़ा मोड़ से आगे दो बाइक में टक्कर हो गया. जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










