मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

बांका. सदर पुलिस ने डाड़ा गांव से मारपीट मामले में दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि डाड़ा गांव निवासी मुकेश चाैधरी व राजेश चौधरी पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे था. जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया. टोटो पलटने से महिला हुई जख्मी बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव के समीप ट्रक से बचने के दौरान एक टोटो पलट गया. जिसमें टोटो पर सवार एक महिला जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार बिसनपुर गांव निवासी शंकर लैया की पत्नी लक्ष्मी देवी टोटो से बांका जा रही थी. इसी क्रम में ट्रक से बचने के दौरान टोटो पलट गया. जिसमें टोटाे पर सवार लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन