शंभुगंज में दो फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी द्वारा पुलिस बलों के साथ गुरुवार की रात विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया.
शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी द्वारा पुलिस बलों के साथ गुरुवार की रात विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया. छापेमारी अभियान में रुदपैय गांव के मारपीट का आरोपी अनिल पांडेय, जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था, उसे गिरफ्तार किया गया. वहीं छापेमारी टीम द्वारा छोटी भरतशिला गांव में मारपीट के नामजद आरोपी दिनेश कुमार यादव उर्फ राजकुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार दोनों वारंटी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










