ट्रक चालक के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

Updated:
विज्ञापन
ट्रक चालक के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

ट्रक चालक के साथ मारपीट, मामला पहुंचा थाना

विज्ञापन

पंजवारा. थाना क्षेत्र के खडहरा चौक पर ट्रक चालक व खलासी के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर ट्रक चालक झारखंड के देवघरा गांव निवासी जितेंद्र मृधा ने थाना में लिखित आवेदन देकर खडहरा गांव के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना में दिये गये आवेदन में घटना का जिक्र करते कहा कि वे भागलपुर की तरफ से अपने वाहन के साथ आ रहा था.इसी बीच उक्त चौक पर अपने वाहन को कुछ देर के खड़ी की. जिसमें दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचा और बिना वजह के गाली गलौज शुरू कर दी.विरोध करने पर दोनों ने मिलकर मारपीट की. इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मारपीट मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है.मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन