डीसीएलआर की अध्यक्षता में कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीसीएलआर की अध्यक्षता में कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

राजस्व महाअभियान को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन धोरैया में अंचल कर्मी, पंचायती राज विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी और विकास मित्र को प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन

धोरैया. राजस्व महाअभियान को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन धोरैया में अंचल कर्मी, पंचायती राज विभाग,ग्रामीण विकास विभाग,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मी और विकास मित्र को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम डीसीएलआर मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. मास्टर ट्रेनर के रूप में डीसीएलआर, राजस्व अधिकारी शंभूगंज पंडित शशिनाथ प्रजापति, राजस्व कर्मी कर्मचारी रजौन मौजूद रहे. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को अभियान से जुड़े डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार, छुटी हुई जमाबंदियो को ऑनलाइन दर्ज करना, उत्तराधिकारी का नामांतरण व बंटवारों का नामांतरण व दाखिल खारिज सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से जानकारी दी गयी. इस संबंध में सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बार सभी राजस्वकर्मी घर-घर जाकर संबंधित समस्याओं का निष्पादन करेंगे.इस दौरान बीडीओ अरविंद कुमार, आरओ काजल कुमारी,बीपीआरओ अनुपम अनुराग,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभाष कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन