श्रावणी मेला 2026 : शिवभक्तों के स्वागत को बांका तैयार, 25 जुलाई तक कांवरिया पथ पर पूरी होंगी सभी तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

तैयारी का जायजा लेते डीएम अंशुल अग्रवाल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ में कुछ ही दिन शेष हैं. बांका जिला प्रशासन शिवभक्तों के स्वागत के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है. लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले, यही लक्ष्य है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के शुभारंभ में अब कुछ ही दिन शेष हैं. 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस महापर्व को लेकर बांका जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सभी विभागों को 25 जुलाई तक हर हाल में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि लाखों शिवभक्तों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सके.

विज्ञापन

कांवरिया पथ पर नंगे पांव मिलेगी सुकूनभरी यात्रा

बाबाधाम जातीं महिला कांवरियों की सांकेतिक तस्वीर.
बाबाधाम जातीं महिला कांवरियों की सांकेतिक तस्वीर.

श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए 55 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ के कच्चे मार्ग का समतलीकरण कर उस पर गंगा की महीन बालू बिछाई जा रही है. यह कार्य अब अंतिम चरण में है. प्रशासन का प्रयास है कि नंगे पांव चलने वाले श्रद्धालुओं को पूरे मार्ग पर सहज और सुरक्षित अनुभव मिले.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला : स्पेशल ट्रेनों से मंदार पर्यटन को मिलेगा नया पंख, कांवरियों के साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत

धर्मशालाओं में बढ़ाई गई सुविधाएं

जिलेबिया मोड़, अबरखा, इनारावरण और गोड़ियारी स्थित सरकारी धर्मशालाओं का रंग-रोगन और मरम्मत कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. यहां पेयजल, शौचालय, स्नानागार, रसोईघर, बरामदों में पंखे और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को विश्राम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

पेयजल, शौचालय और बिजली की रहेगी बेहतर व्यवस्था

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने कांवरिया पथ पर चापाकल, आरओ आधारित पेयजल प्रणाली, स्थायी और अस्थायी शौचालय, स्नानागार तथा गर्म पानी के कुंड की व्यवस्था की है. वहीं बिजली विभाग ने पूरे मेला क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाई है. पर्याप्त रोशनी और बिजली व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.

सुरक्षा और यातायात पर प्रशासन की विशेष नजर

हाल ही में डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने कांवरिया पथ का निरीक्षण कर सभी विभागों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. अधिकारियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि मेला अवधि में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

सेवा और समर्पण के साथ होगा शिवभक्तों का स्वागत

बांका जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता और सेवा भाव के साथ कार्य कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : श्रावणी मेला : कांवरियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जमालपुर से देवघर और सुल्तानगंज के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन