गंगटोक शैक्षणिक भ्रमण से लौटे प्रशिक्षुओं ने साझा किया अपना विचार

गंगटोक शैक्षणिक भ्रमण से लौटे प्रशिक्षुओं ने साझा किया अपना विचार
बौंसी.अद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षु शिक्षक 24 से 27 अप्रैल 2025 तक गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण से लौट आये हैं. जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शाकिब तौफीक ने बताया कि इस भ्रमण का आयोजन कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा किया गया था. जिसका उद्देश्य प्रशिक्षुओं के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना था. इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल गंगटोक की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया, बल्कि वहां की संस्कृति, शैक्षणिक वातावरण, पर्यटन स्थलों और स्थानीय जीवनशैली को भी करीब से समझा. एम.जी. मार्ग, नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी, बौद्ध मठों, हनुमान टोक और त्सोंगमो झील जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया गया. प्रशिक्षु शिक्षकों ने इस यात्रा को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया. उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला, जो उन्हें एक बेहतर शिक्षक बनने में सहायता करेगा. कॉलेज के प्राचार्य ने प्रतिभागियों को सफल एवं अनुशासित यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षुओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं एवं उनमें राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक सद्भाव की भावना का विकास करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










