बांका में पर्यटन काे मिलेगा बढ़ावा, ओढ़नी डैम आयेंगे सीएम

Updated at : 29 Jan 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
बांका में पर्यटन काे मिलेगा बढ़ावा, ओढ़नी डैम आयेंगे सीएम

बांका में पर्यटन काे मिलेगा बढ़ावा, ओढ़नी डैम आयेंगे सीएम

विज्ञापन

– पेज तीन की खबर प्रतिनिधि, बांका ओढ़नी जलाशय को पर्यटन के नक्शे पर उभारा जा रहा है. शांत जल में जल क्रीडा के लिए मसहूर ओढ़नी जलाशय पर आगामी 2 फरवरी को सरकार पहुंचने वाले हैं. 30 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. ओढ़नी जलाशय के बीचों बीच बना 7.38 करोड़ की लागत से नवनिर्मित रिसॉर्ट व 3.46 करोड़ से बना कैफेटेरिया का उद्घाटन किया. 14.78 करोड़ से निर्माणाधीन थीम पार्क व पार्किंग स्थल का भी शिलान्यास करेंगे. सीएम नीतीश कुमार यहां मौजूद 30 वोट को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ करेंगे. वोटों में बनाना राईड, स्पीड वोट, इाई स्पीड वोट, रेस्क्यू वोट सहित जल क्रीडा के वोट शामिल है. संभावना है सीएम कुछ देर के लिए यहां वोटिंग का भी मजा ले सकते हैं. सीएम के द्वारा यहां नीति आयोग के 72 लाख की राशि से हो रहे केज विधि से मछली पालन को देखेंगे. खास यह भी कि डैम के बीचों बीच स्थित आईलैंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जहां पर्यटक अपने परिवार के साथ आकर जल क्रीडा करते हुए इस आईलैंड पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन का लुफ्त उठा सकेंगे. नवनिर्मित रिसॉर्ट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है. आधा दर्जन वातानुकूलित शयनकक्ष, 2 वीआईपी कमरा, इंडोर गेम के साथ साथ यहां वॉच टावर भी लगाया गया है. सीएम आगमन को लेकर डीएम ने डैम का निरीक्षण- सीएम नीतीश कुमार के आगमन को लेकर डीएम अंशुल कुमार व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बुधवार को ओढ़नी डैम का निरीक्षण किया है. इस दौरान डीएम के द्वारा ओढ़नी डैम स्थित रिसॉर्ट व हेलीपैड का निरीक्षण किया गया. और किये जा रहे कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली. मौके पर डीएम ने सड़क समतलीकरण, सड़क के किनारे एवं रिसॉर्ट में स्थित पेड़ों को सफेद व लाल कलर से रंगने का निर्देश दिया गया. वहीं रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में पानी भरकर उसे चालू स्थिति में रखने, आवश्यक जगहों पर ग्रास कारपेट लगाने सहित पूरे परिसर में साफ सफाई सुनिश्चित करने की बात कही. इसके अलावा रिसॉर्ट में तोरण द्वारा बनाने, वोटिंग, कैफेटेरिया का थ्रीडी मॉडल प्रदर्शित करने, शिलापट लगाने और सिलापट का रिमोट से उनका उद्घाटन करने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर एसडीओ अविनाश कुमार, एसडीपीओ विपिन बिहारी, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार, प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी शंभु कुमार पटेल, बीडीओ, सीओ सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन