ऑटो की टक्कर से टोटो चालक जख्मी

ऑटो की टक्कर से टोटो चालक जख्मी
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप एक ऑटो व टोटो में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें टोटो चालक पंकज राउत गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. जख्मी के भाई लालू राउत ने बताया कि उनका भाई टोटो लेकर समुखिया मोड़ से बांका आ रहे थे. इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने उनके टोटो में टक्कर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










