शराब के साथ तीन तस्कर व 22 शराबी गिरफ्तार

v
बांका. उत्पाद विभाग के द्वारा जिले के विभिन्न जगहों पर चलायी गयी सघन छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने शराब के साथ तीन तस्कर सहित 22 व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा धोरैया थाना अंतर्गत बड़ेरी गांव के समीप बड़ेरी गांव निवासी हेमलाल हासंदा को 4 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा है. वहीं अमरपुर थाना क्षेत्र के बनबर्षा गांव के पास 2 लीटर चुलाई शराब के साथ गांव के ही पवन मांझी एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के समीप कटोरिया निवासी राजेश चौधरी को 12 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलाव विभिन्न जगहों पर से शराब के नशे में 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें दोबारा शराब सेवन के आरोप में गोड्डा जिला के बेलबद्दा थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी सूचित मंडल को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




