दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

Updated at : 10 Feb 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज-इंग्लिशमोड़ मुख्य मार्ग पर रूदपैय चौक के पास दो बाइकों की टक्कर में दोनों के चालक जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिये अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार शंभुगंज के दिलवाले कुमार और मुंगेर जिले के तारापुर निवासी मिथिलेश कुमार अपनी-अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे. जहां रुदपैय चौक पर दोनों की बाइक एक दूसरे से टकरा गयी. इस घटना में दोनों बाइक लेकर सड़क पर ही गिरकर जख्मी हो गये. जख्मी में एक शंभुगंज के दिलवाले कुमार तो दूसरा मुंगेर जिले के तारापुर निवासी मिथिलेश कुमार है. वहीं दूसरी घटना केशोपुर गांव के समीप हुई. जहां मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मुंगेर बाजार निवासी गोविंद प्रसाद सिंह पिता स्व. बंसी प्रसाद सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने गोविंद प्रसाद सिंह की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन