शंभुगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated at : 19 Feb 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का चल रहे तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. आईटी भवन शभुगंज परिसर के सभागार में बाल विकास परियोजना शंभुगंज द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को क्षमतावर्धन को लेकर आयोजित पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का चल रहे तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण महिला पर्यवेक्षक सुमन लता कुमारी, सुधा कुमारी, संगीता कुमारी एवं प्रखंड समन्वयक अभिषेक विनायक के द्वारा दिया गया. प्रथम बैच में 105 सेविकाएं शामिल थीं. प्रशिक्षण में बताया गया कि नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनाएं गये पाठ्यक्रमों में 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन नवचेतना पाठ्यक्रम के तहत लागू किया गया है. वहीं 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला पाठ्यक्रम लागू हुआ है. सीडीपीओ पुतुल कुमारी ने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास 6 वर्ष से कम आयु में होता है. इस दौरान बच्चों को उचित पोषण व शिक्षा मिले तो उनके भावी विकास की संभावनाओं में अपार वृद्धि हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन