अलग-अलग मामले में फरार चल रहे तीन गिरफ्तार

सदर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है.
बांका. सदर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है. सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भलुआदमगी गांव निवासी कैलू साह के विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट जारी हुआ था. जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं लखीसराय कवैया निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसके विरुद्ध बांका थाना में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज है. प्राथमिकी के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया, जबकि चोरी की मोबाइल के साथ धोरैया निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




