पुलिस वाहन जलाने के मामले में फरार तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :22 Jan 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस वाहन को जलाने के मामले में अमरपुर पुलिस ने फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में छापेमारी कर फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
विज्ञापन
अमरपुर.
पुलिस वाहन को जलाने के मामले में अमरपुर पुलिस ने फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में छापेमारी कर फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त उक्त गांव निवासी समेश कुमार, राजेश पंजियारा व कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त पियुष कुमार बताया जा रहा है. अक्टूबर 2024 में थाना क्षेत्र के केंदुआर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से संकीर्तन यात्रा में जा रहे आधे दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी. घटना के बाद कुछ असमाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा करते हुए डायल 112 पुलिस की वाहन में आग लगा दी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराते हुए असमाजिक तत्वों के विरुद्ध अमरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




