बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके सिद्धांतों को रौंद रहे हैं : मंत्री

Updated at : 20 Apr 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके सिद्धांतों को रौंद रहे हैं : मंत्री

बाबासाहेब के नाम पर राजनीति करने वाले ही उनके सिद्धांतों को रौंद रहे हैं : मंत्री

विज्ञापन

बांका/रजौन. डॉ. आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाले आज उन्हीं के सिद्धांतों को रौंद रहे हैं. सामाजिक न्याय की ठेकेदारी अब नहीं चलने वाली है. उक्त बातें रजौन के तिलकपुर गांव में आयोजित बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कही. कहा कि जब तक समाज बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर नहीं चलेगा, तब तक विकास संभव नहीं. जो लोग बाबा साहेब की विरासत के झूठे ठेकेदार बनकर घूम रहे हैं, उनकी ही करनी और कथनी में जमीन-आसमान का अंतर है. वहीं इसके पूर्व सम्मान समारोह में सामाजिक समरसता, संविधान और विकास की बुलंद आवाजें गूंज उठीं. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर और बाबा साहेब के तैल्य चित्र पर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव शंकर दास ने किया, जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल मंडल ने किया. अपने संबोधन के दौरान बांका विधायक राम नारायण मंडल ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद ने वर्षों तक बिहार को बर्बाद किया. जिनके शासन में जंगलराज, अपहरण उद्योग और भ्रष्टाचार चरम पर था उनको आज ””माई-बहिन का ख्याल आया है. जब राज्यसभा भेजने की बात आती है तो लालू यादव अपनी बेटी को भेजते हैं. क्या यही सामाजिक न्याय है क्या यही सबका साथ”” है उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वो ऐसे दलों से सतर्क रहें, जो केवल सत्ता की भूख में जनता को भ्रमित करते हैं. भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के सहारे आगे बढ़ रही है. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनीष कुमार ने कहा कि बाबासाहेब के सिद्धांतों पर चलकर ही हम सामाजिक न्याय के साथ-साथ विकास की बात कर सकते हैं.

प्रमुख नेता रहे शामिल

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुमार दास, भाजपा जिला प्रभारी राजकुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विश्वनाथ कुमार सिंह, सुभाष कुमार साह, भाजपा विधानसभा प्रभारी बमशंकर साह, भाजपा जिला मंत्री गणेश गुंजन सिंह, रजौन उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, धोरैया उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजीत, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष अभिजीत आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज घोष, श्रीकांत रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह, विजय साह, निरंजन चौधरी, पंकज घोष, धनंजय राय, रिपु सुदन सिंह, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह जी, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष साजन मंडल मुखिया प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन