चोरों ने गृहस्वामी को मारपीट कर किया घायल
Updated at : 20 Apr 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

चोरों ने गृहस्वामी को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवासी पंचायत के इनारावरण गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने अनिल यादव के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के दौरान नींद टूटने पर पत्नी द्वारा शोर मचाने पर जब गृहस्वामी अनिल यादव ने चोरों का विरोध करना शुरू किया, तो उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया. चोरी कांड में आठ हजार रूपये नकद एवं सोना व चांदी के आभूषण सहित अन्य सामानों की चोरी करने की बात कही गयी है. घटना के संबंध में कटोरिया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




