बौंसी बाजार में विद्यालय के रसोईघर से चोरी

थाने में प्रधानाध्यापक ने दिया आवेदन
थाने में प्रधानाध्यापक ने दिया आवेदन बौंसी. बौंसी बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय बौंसी बालक में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना में चोरों ने विद्यालय के रसोई घर में रखे हुए 20 बोरा चावल के साथ-साथ बच्चों के लिये रखी हुई खाना खाने वाली 35 पीस थाली, खाना बनाने वाला एल्युमिनियम का टोपिया, डेकची, दो पीस कलछुल के साथ-साथ अलग-अलग कक्षाओं में लगे चार सीलिंग पंखा की भी चोरी कर ली. मालूम हो की गर्मी छुट्टी के बाद सोमवार को जब विद्यालय खुला तो प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर के साथ-साथ अन्य कर्मी ने विद्यालय में प्रवेश किया तो, उन्होंने देखा की रसोई घर के दक्षिण के दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चावल को चोरों के द्वारा छत के रास्ते दलिया मोहल्ले की ओर ले गया है. घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक के द्वारा बौंसी पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










