विद्यालय में बाल संसद के प्रधानमंत्री का हुआ चयन

Updated at : 29 Apr 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में बाल संसद के प्रधानमंत्री का हुआ चयन

बीडीओ, मुखिया व प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित प्रधानमंत्री सोनाक्षी को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दिया.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के विश्वंभरचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में मंगलवार को मतदान प्रक्रिया के तहत बाल सांसद के प्रधानमंत्री का चयन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ प्रतीक राज, पंचायत के मुखिया अर्चना देवी, बीआरपी संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. मौके पर विद्यालय के एचएम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए कुल दस छात्राओं ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई. 98 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 114 छात्रा व 86 छात्र ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना परिणाम में सर्वाधिक 113 मत सोनाक्षी कुमारी को प्राप्त हुआ. इसके बाद क्रमश स्वाती कुमारी को 23 मत, सिमरन कुमारी को 15 मत, रिया कुमारी को 15 मत, मोनिका कुमारी को 12 मत, अंजली कुमारी को 6 मत, अनन्या कुमारी व रूची कुमारी को 5 मत, रेशम कुमारी को 3 मत तथा रिया कुमारी को 1 मत प्राप्त हुआ. सर्वाधिक मत सोनाक्षी कुमारी को मिलने पर उन्हें प्रधानमंत्री पद पर चयन किया गया. मौके पर बीडीओ, मुखिया व प्रधानाध्यापक ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित प्रधानमंत्री सोनाक्षी को माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई दिया. मतदान के दौरान पीओ की भूमिका में अमीषा कुमारी, पवन की भूमिका में रिशु कुमार, पीट की भूमिका में नव्या कुमारी, पी थ्री की भूमिका में साक्षी कुमारी, पॉलिंग एजेंट की भूमिका में अर्पणा कुमारी, शालिनी कुमारी, क्रांति कुमार व मिलन कुमार ने अदा किया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि बाल संसद के प्रधानमंत्री के चयन में मतदान प्रक्रिया अपनाने से छात्र-छात्राओं में मतदान के प्रति रूझान बढ़ेगी. मुखिया ने कहा कि देश में मतदान करना हर नागरिकों का जन्मसिद्ध अधिकार है. विद्यालय में बाल दिवस के प्रधानमंत्री पद के लिए जिस तरह से मतदान प्रक्रिया को अपनाया गया, इससे बच्चे भी जागरुक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक मनोज दूबे, अजय कुमार, सुमन कुमारी, उमेश कुमार, पल्लवी कुमारी, नीतू कुमारी, श्याम जी मौर्य, शोएब आलम, अबदुल समेत अन्य शिक्षक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन