मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस ने जनप्रतिनिधि को हराया

पुलिस सप्ताह के दौरान बुधवार को पंजवारा में पुलिस प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया.
पंजवारा.पुलिस सप्ताह के दौरान बुधवार को पंजवारा में पुलिस प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. इस दौरान टॉस जीत कर पुलिस प्रशासन ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 155 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की टीम निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन ही बना पायी. इस प्रकार दो रनों के अंतर से जनप्रतिनिधि एकादश को हार का सामना करना पड़ा. आयोजन के दौरान अंपायर की भूमिका में सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर एवं उच्च विद्यालय पंजवारा के पूर्व प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद रहे. आयोजन के उपरांत दोनों अंपायर को शॉल देकर सम्मानित किया गया.मैच के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम के खिलाड़ी रोहित कुमार ने शानदार 58 रन बनाये थे. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया.जबकि वेस्ट बैट्समैन का खिताब जनप्रतिनिधि एकादश के छोटू सिंह को प्राप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




