कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात की बिगड़ी तबियत, देवघर रेफर

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के कुछ घंटे बाद ही नवजात की बिगड़ी तबियत, देवघर रेफर

Banka News : कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक नवजात की हालत बिगड़ गई. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और एनबीसीसी में निगरानी के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्म के कुछ घंटे बाद ही एक नवजात की तबीयत गंभीर हो गई. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार भोरसार-भेलवा पंचायत अंतर्गत कागीसार गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी सरस्वती कुमारी ने अपने दूसरे प्रसव में पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम अंशुमान कुमार यादव रखा गया. जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद मेडिकल टीम ने उसे न्यू बोर्न बेबी केयर यूनिट (एनबीसीसी) में भर्ती कर इलाज शुरू किया. हालांकि काफी प्रयास के बावजूद नवजात की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ. इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि जन्म के काफी देर बाद तक भी नवजात दूध नहीं पी रहा था और उसका स्वास्थ्य सामान्य नहीं हो पा रहा था.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन