नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

नौ मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
सुलहनीय वादों को चिन्हित कर पक्षकारों को ससमय नोटिस भेजने का निर्देश
दीवानी व फौजदारी सहित विभिन्न लंबित मामलों का होगा त्वरित निष्पादन
बांका. जिला जज सत्यभूषण आर्य की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय के सभागार में बैठक हुई. मुख्य रूप से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े सभी न्यायिक पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए. बताया गया कि इस साल दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई 2026 को किया जाना है. बैठक में प्रधान जिला जज ने सभी न्यायिक पदाधिकारीयों को सुलहनीय वाद चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने का दिशा-निर्देश दिया.
राष्ट्रीय लोक अदालत में कई सिविल व क्रिमिनल सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जा सकता है, जिनमें सुलहनीय अपराधिक वाद, प्ली बारगेनिंग वाद, चेक बाउंस से जुड़े लंबित मामले, बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना मुआवजा वाद, सुलहनीय ट्रैफिक चालान, लेबर से जुड़े केस, बिजली व पानी बिल से जुड़े केसों के अलावा वैवाहिक वाद, परिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, किराया, इंजेक्शन वाद, कॉपी राइट्स व उपभोक्ता मामले व अन्य सिविल वादों का भी निस्तारण कराया जा सकता है.इस बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार अमित मनु, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय मधु अग्रवाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुमार माधवेंद्र, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सपना रानी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




