अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये पथराव मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये पथराव मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये पथराव मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

15 नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी बांका/रजौन. उच्च न्यायालय के आदेश पर लहोरिया गांव अतिक्रमण मुक्त करने पहुंची प्रशासन पर पथराव किये जाने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है. महिला अधिकारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर सीओ कुमारी सुषमा ने 15 नामजद के अलाव 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में प्रमोद यादव, बमबम यादव, निरंजन साह, बॉबी यादव, रंजीत यादव, सुनील यादव, मुकेश यादव, गौरव यादव, फंटूश यादव, वीरेंद्र यादव, हेमेंद्र यादव, खुशबू कुमारी, निरंजन यादव, गोपाल यादव, दयानंद यादव को नामजद अभियुक्त बताया गया है. इसके अलावा 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई हृदय नारायण यादव ने मुख्य आरोपी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है. मालूम हो कि हाई कोर्ट के निर्देश पर लहोरिया गांव अतिक्रमण हटाने प्रशासन पहुंची थी. अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए ईंट पत्थर से प्रहार कर दिया था. इस दौरान सिपाही प्रदीप कुमार जख्मी हो गये. वहीं मामले को लेकर सीओ ने रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन