बाजार में प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार, घंटों चला ड्रामा

Updated at : 28 Apr 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार, घंटों चला ड्रामा

बाजार में प्रेमिका को छोड़ प्रेमी हुआ फरार, घंटों चला ड्रामा

विज्ञापन

बांका. शहर स्थित कटोरिया बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर दो महिला के बीच घंटों हायवोल्टेज ड्रामा चला. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने अपने मोबाइल में उक्त घटना को कैद पर वायरल करने लगा. बताया जा रहा है कि कटोरिया राधानगर निवासी डब्लू कुमार ने कटोरिया तिलकपुर की युवती प्रियंका कुमारी के साथ प्रेम विवाह कर दोनों कोर्ट से शादी का कागजात तैयार करने के लिए बस से बांका पहुंचे. जैसे ही प्रेमी युगल बस स्टैंड पहुंचे कि वहां पूर्व से मौजूद लड़का पक्ष से एक महिला ने लड़का को बुलाकर कुछ देर तक बात किया और बगल स्थित दुकान से कुछ सामान की खरीदारी कर लाने की बात कहते हुए वहां से भगा दिया. कुछ देर बीत जाने के बाद लड़का जब दुकान से नहीं आया तो लड़की ने उक्त महिला के साथ विवाद करते हुए हो-हल्ला करने लगा और लड़का को मौके पर बुलाने की बात कहने लगा. हालांकि घंटों ड्रामा के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिला को समझा-बुझाकर गांव में जाकर मामले में पंचायत करने की बात करते हुए घर भेज दिया. वहीं इस घटना को लेकर पूरे दिन बाजार में चर्चा होती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन