ePaper

खाटू श्याम की निकाली गयी भव्य निशान यात्रा, भक्ति और उल्लास से गूंज उठा बौसी बाजार

Updated at : 24 Feb 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
खाटू श्याम की निकाली गयी भव्य निशान यात्रा, भक्ति और उल्लास से गूंज उठा बौसी बाजार

खाटू श्याम की निकाली गयी भव्य निशान यात्रा,

विज्ञापन

बौसी .मारवाड़ी युवा मंच बौसी शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को बौसी बाजार में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई. प्रातः करीब 9 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.रंग-बिरंगे धार्मिक ध्वज, हाथों में निशान और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-झूमते पूरे बौसी बाजार का भ्रमण करते नजर आए. भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा बाजार भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.निशान यात्रा के समापन के बाद संध्या काल में राजवीर मंदार इन होटल परिसर मे खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार , भव्य आरती तथा 56 भोग का आयोजन किया गया, जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया.खाटू श्याम के दरबार को भव्य तरीके से सजाया गया था.पूजन के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक शैलेन्द्र और उमा वर्मा के द्वारा आयोजित भजन संध्या में श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के राम अग्रवाल, कौतुक बजाज ,मनीष केडिया, मनीष भुवानिया, कौशल बजाज, सुशील बजाज, राजेश बजाज, अंकित बजाज, मुकेश डालमिया, पिंटू सर्राफ,अमित बजाज, गौतम बजाज , अमन सर्राफ, के साथ-साथ मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बताया. बाबा खाटू श्याम का विशेष पूजन गुरुधाम के पंडित नंदन शर्मा के द्वारा कराया गया.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन