मोबाइल चोरी का विरोध करने पर युवती को किया घायल

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल चोरी का विरोध करने पर युवती को किया घायल

मोबाइल चोरी का विरोध करने पर युवती को किया घायल

विज्ञापन

शंभुगंज. महथुडीह गांव में मोबाइल चोरी करने का विरोध करना एक युवती को महंगा पड़ गया. मोबाइल चोरी कर रहे युवक काे देखने के बाद युवती ने विरोध किया तो युवक ने चाकू मारकर युवती को जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार महथुडीह गांव के मो अब्दुल रजाक व उसकी पत्नी बीबी कुलसुम खातून रिश्तेदार के घर दावत पर गए थे. उसके घर पर उसकी पुत्री निकहत अकेली थी. मौका पाकर गांव के ही युवक मो निशाद उसके घर से मोबाइल चोरी कर रहा था. रोकने पर मो निशाद ने युवती को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद युवती के पिता मो अब्दुल रजाक व मां बीबी कुलसुम खातून घर पहुंची. जख्मी को लेकर मंगलवार को थाना पहुंची व घटना की जानकारी पुलिस को दी. गांव के मो. निशाद के विरुद्ध थाने में शिकायत की. दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. आरोपी मो निशाद ने आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन